Sujanians.org

Now, follow us on Facebook

Recent site activity

271days since
OBA Meet & School Foundation Day

Sign in

Click sign-in to login with your sujanians.org login id. For sign-in issues, contact us using this form.
Blog‎ > ‎

सुजानपुर सैनिक स्कूल देश में नंबर वन

posted Aug 6, 2009 9:12 AM by Atul Chauhan   [ updated Aug 6, 2009 1:00 PM ]
August 03, 2009

हमीरपुर. प्रदेश का एकमात्र सैनिक स्कूल सुजानपुर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एनडीए की परीक्षा रेटिंग के पहले स्थान पर पहुंच गया है। दूसरे और तीसरे स्थान पर झारखंड के तलेइया और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा ने जगह बनाई है। रेटिंग संबंधी पत्र सैनिक स्कूल प्रशासन को हाल ही में मिला है। इसका चयन नई दिल्ली स्थित सैनिक स्कूल सोसायटी की ओर से किया गया है। इसमें देश के 24 सैनिक स्कूलों को शामिल किया गया था, जिनके स्टूडेंटस ने एनडीए की लिखित परीक्षा में अव्वल स्थान पाए थे
यह इसी वर्ष की शुरुआत में आयोजित की गई थी। सुजानपुर स्कूल से 61 स्टूडेंटस ने भाग लिया था। इनमें 60 ने इसे पास किया। सुजानपुर स्कूल 92.15 फीसदी अंक से पहले स्थान पर है, जबकि झारखंड के तलेइया 92.02 फीसदी और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और उत्तराखंड के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल 92 फीसदी अंक लेकर पहले तीन स्थानों पर पहुंचे हैं। इस वर्ष के नए शिक्षा सत्र से सिंगापुर और यूके से भी दो एनआरआई स्टूडेंट्स ने भी स्कूल ज्वाइन किया है। इससे पहले वह उक्त देशों में ही शिक्षा ले रहे थे।
सिंगापुर से आए शिवम कुमार और यूके से आए कर्ण गुरदेव का कहना है कि वह सैनिक स्कूल से पढ़ कर भारतीय सेना में जाना चाहते हैं। स्कूल के प्रिंसिपल स्वरूप सिंह मिन्हास का कहना है कि ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एनडीए की लिखित परीक्षा रेटिंग में 92.15 फीसदी अंक मिले हैं। स्कूल में बेहत्तर टीचिंग स्टाफ होने से यह सफलता मिली है। यही कारण है कि अब यहां एनआरआई भी बच्चे भी पढ़ रहे हैं।

दो टीचर नेशनल अवार्ड विजेता

स्कूल के अंग्रेजी विषय की टीचर सुधा जसवाल को 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और जियोग्राफी के विनय प्रकाश सूद को 1996 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण ने नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया था

Source : http://www.bhaskar.com/2009/08/03/0908030846_milatery_school_in_himachal.html

Comments (2)

Ajay Guleria - Aug 14, 2009 10:22 AM

Awesome. Both for news as well as first post in Hindi

Ajay Thakur - Aug 14, 2009 11:12 AM

And big congratulations to Madam Sudha Jaswal very well deserved.